केरल में गिरफ्तार पीएफआई नेताओं को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

कोच्चि। यहां की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार कोपॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 11 कार्यकर्ताओं को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन्हें राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। एनआईए की हिरासत की अवधि आज समाप्त होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने एनआईए को 20 अक्टूबर को आरोपियों को पेश करने को कहा है। इस बीच, एनआईए ने तीसरे आरोपी अब्दुल सत्तार की सात दिन की हिरासत मांगी है, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत का आरोप, धनबल से सभी राजनीतिक दलों को कमजोर कर रही है भाजपा

अधिकारियों ने कहा था कि एनआईए की अगुवाई में 22 सितंबर को विभिन्न एजेंसी द्वारा देश भर में लगभग एक साथ की गई छापेमारी में पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को देश में आतंकी गतिविधियों का समर्थन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सबसे अधिक गिरफ्तारी केरल (22) में हुई थी। उसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक (दोनों जगह 20-20), तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। पुडुचेरी और दिल्ली में तीन-तीन तथा राजस्थान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान

SIP ने तोड़ा हर Record, Equity Mutual Fund में बंपर निवेश, जानिए कहां लगा आपका पैसा