भाजता युवा नेता की हत्या के मामले में PFI का सदस्य गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

कर्नाटक में पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के एक नेता की हत्या के सिलसिले में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पूर्व जिला सचिव तुफैल एम एच को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने रविवार को यह जानकारी दी है। एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक, तुफैल फरार था और उसे बेंगलुरु के एक ठिकाने से गिरफ्तार किया गया है। वह प्रवीण नेत्तारू की हत्या में ‘सर्विस टीम’ (‘हिट टीम) का सदस्य था।

प्रवक्ता ने बताया, “ तुफैल ने एक विशेष समुदाय के नेताओं की हत्या की पीएफआई की बड़ी साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उसने उन तीन हमलावरों को कोप्पा गांव के आशियाना रेजीडेंसी में आश्रय प्रदान किया, जिन्होंने नेत्तारू की हत्या की थी।” अधिकारी ने कहा कि वह दो और मामले में आरोपी है जिनमें से एक अन्य हत्या का मामला है जबकि दूसरा मामला विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की हत्या के प्रयास से जुड़ा है।

प्रमुख खबरें

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला

पंजाब चुनाव में Raja Warring निभाएंगे अहम भूमिका, Sachin Pilot ने बताया जुझारू नेता

S Jaishankar ने अबू धाबी में छोटे समूहों के सहयोग पर दिया जोर, वैश्विक सुधार जरूरी