फिलीपींस ने चीनी ताइपे को हराकर एएफसी एशियाई कप सेमीफाइनल में जगह बनाई, फीफा विश्व कप का टिकट पक्का किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

पुणे। दक्षिण कोरिया ने महिला एशियाई कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में रविवार को खिताब की दावेदार आस्ट्रेलिया को हराकर उलटफेर किया तो वहीं फिलीपींस ने अतिरिक्त समय के बाद भी मैच बराबरी पर छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में चीनी ताइपे को मात दी। फिलीपींस की टीम में मैच 49वें मिनट में क्विनले क्वेजदा के गोल से बढ़त बना ली थी लेकिन चीनी ताइपे की झुओ ली-पिंग ने मैच के 82वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर करने में सफल रही। निर्धारित 90 मिनट के बाद अतिरिक्त समय में भी मैच का स्कोर यही रहा।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा ओपन बैडमिंटन : मालविका बंसोड़ को हराकर उन्नति हुड्डा ने फाइनल में किया प्रवेश

जी सो-यून के गोल ने क्लब (चेल्सी) की साथी खिलाड़ी और आस्ट्रेलिया की दिग्गज सैम केर के खेल को फीका कर दिया। आस्ट्रेलिया पहले ही न्यूजीलैंड के साथ सह-मेजबान के रूप में 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है। केर के पास मैच के सातवें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन उनकी किक से निकली गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गयी। इसके 12 मिनट बाद केर ने एक और मौका बनाकर गेंद मैरी फॉवलर को दी लेकिन कोरिया की रक्षापंक्ति ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले जी सो-योन 30 गज की दूरी से गेंद को अपने नियंत्रण में लेकर आगे बढ़ी और फिर दायें पैर से शानदार किक लगाकर उसे गोल में बदल दिया।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना