सैफ अली खान और करीना की तीनों बच्चों के साथ ये मुस्कुराती तस्वीर वायरल, आप भी देखें हैप्पी फेमिली

By रेनू तिवारी | May 28, 2020

मुंबई। हाल ही में ईद के त्यौहार पर तैमूर के पापा सैफ अली खान ने तैमूर की मम्मी करीना कपूर के लिए शानदार बिरयानी बनाई थी। परिवार ने साथ में ईद का जश्न घर पर परिवार के साथ मनाया। तैमूर के अलावा सैफ अली खान के दो बच्चे उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से हैं। सैफ और अमृता का 2004 में तलाक हो गया था। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। सैफ अली खान ने 2012 में एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की और दोनों का एक बेटा तैमूर हैं। 

मुंबई गलियारों में ये खबरें काफी उड़ती रहती हैं कि सारा अली खान करीना कपूर को खास पसंद नहीं करती हैं। इस लिए वह ज्यादा अपने डेड सैफ से मिलने उनके मुंबई वाले फ्लैट पर नहीं जाती। वह अपने पिता से अपने घर पर ही मिलती हैं या फिर वहा जहां सैफ का पूरा परिवार रहता हैं। हाल ही में जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उसे देखकर ये बिल्कुल नहीं कहा जा सकता है कि करीना और सारा के बीच कोई प्रोब्लम हैं। 

इसे भी पढ़ें: सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी, बच्चों के लिए ‘दबंग’ की आएगी एनिमेटेड सीरीज

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर अपने तीनों बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं। एक तरफ सैफ खड़े हैं और दूसरी तरफ करीना कपूर बीच में सारा और इब्राहिम हैं। वहीं सबसे छोटे नवाब सबसे आगे खड़े हैं लेकिन तस्वीर में सबसे छोटे दिख रहे हैं। पूरे परिवार के चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान दिखाई पड़ रही हैं। ये तस्वीर घर के किसी फंक्शन की लग रही हैं क्योंकि सभी ने ट्रेडिशन कपड़े पहने हुए हैं। ईद के मौके पर ये पुरानी तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं।

आपको  बता दें कि सैफ अली खान हाल ही में फिल्म जवानी जानेमन में आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू के साथ नजर आये थे। सैफ की अलगी फिल्म बंटी और बबली 2 है, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं सारा अली खान की बात करें तो अपनी डेब्यू फिल्म के बाद से ही सारा लगतार सुपरहिट फिल्में दे रही हैं। सारा की आने वाली फिल्म अतरंगी रे है, जिसमें वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी