कांग्रेस विधायक के पोस्टर में CM शिवराज सिंह की फोटो, मची सियासी हलचल

By सुयश भट्ट | Jun 25, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर से बरगी विधायक संजय यादव का एक बैनर इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रहा है। कांग्रेस के बैनर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्या काम है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन विधायक ने अपने सेंटर पर कांग्रेस नेताओं के साथ शिवराज सिंह की भी फोटो छपवा दिया है।

दरअसल कांग्रेस विधायक संजय यादव ने वैक्सीनेशन अभियान के लिए एक पोस्टर लगाया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी दिखाया गया है। आज जब वैक्सीनेशन के नाम पर क्रेडिट की होड़ मची हुई है, ऐसे में बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव का ये पोस्टर कई सवालों जन्म देता है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में उठा IT सेल की निष्क्रियता का मुद्दा, संगठन प्रमुखों की नाराजगी आई सामने 

वहीं क्रेडिट पाने की राजनीति में जबकि अपनी ही पार्टी के नेताओं की फोटो ऊपर-नीचे या गायब करने का चलन है। ऐसे कयास अभी लगाए जा रहें है कि इस समय विधायक की बीजेपी के लोगों से नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसपर विधायक संजय यादव का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ वैक्सीन लगवाने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान