मथुरा में जिम के पास मिले मांस के टुकड़े, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

मथुरा के गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में मांस के टुकड़े मिले। स्थानीय लोगों ने गोमांस होने का संदेह जताया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने रविवार को बताया, ‘‘गोवर्धन इलाके में एक जिम के पीछे खाली भूखंड में झाड़ियों में मांस के टुकड़े पाये गये। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह गाय का मांस है। मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेज दिया गया है।’’

कुमार ने बताया कि मामले में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 24 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं और जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

भारत जर्सी पहन बहरीन में खेले पाक खिलाड़ी उबैदुल्लाह, पाक कबड्डी महासंघ की आपात बैठक, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन तय