विमान हादसा: पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने चालक दल के दो मणिपुरी सदस्यों की मौत पर शोक व्यक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 12 जून को अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में चालक दल के दो मणिपुरी सदस्यों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि बृहस्पतिवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लंदन जाने वाली उस उड़ान में सवार 241 लोग मारे गए।

बीरेन सिंह ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि अहमदाबाद में एअर इंडिया (विमान) की दुर्घटना में मणिपुर के दो युवा विमान कर्मी कोंगराबैलाटपम नगंथोई शर्मा और लामनुनथेम सिंगसन भी मारे गए।’’

बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। सिंह ने यह भी कहा, ‘‘दोनों ही युवा थे, समर्पण और गौरव के साथ सेवा कर रहे थे। उनका अचानक चले जाना उनके परिवारों, दोस्तों और हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजनों को इस अकल्पनीय दर्द से उबरने की शक्ति मिले।’’ राज्यसभा सदस्य लीशेम्बा सनाजाओबा ने कहा, ‘‘एअर इंडिया की उड़ान एआई 171 के चालक दल में शामिल मणिपुर के दो युवाओं की आत्मा को शांति मिले।

प्रमुख खबरें

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

भारत जर्सी पहन बहरीन में खेले पाक खिलाड़ी उबैदुल्लाह, पाक कबड्डी महासंघ की आपात बैठक, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन तय