यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद फ्लाइट की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बच सकी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

इंदौर (मध्य प्रदेश)।बेंगलुरू से दिल्ली जा रहे एक निजी एयरलाइन के विमान को उसमें सवार 50 वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार रात इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों ने बताया कि संभवत: दिल के दौरे के शिकार इस यात्री को हवाई अड्डे के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हवाई अड्डे के प्रभारी निदेशक प्रमोद शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि विस्तारा एयरलाइन की उड़ान संख्या यूके-818 वाले विमान में सवार मनोज कुमार अग्रवाल (50) को बीच सफर में सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेसुध-से हो गए।

प्रमुख खबरें

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा

Ladakh में ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़कर हुआ 5000 रुपये, 10 साल बाद 233 प्रतिशत इजाफा

जनता के पैसे का एक-एक पैसा गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगे, विकास के साथ गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: सिंधिया