खेलो इंडिया के लिए हो जाओ तैयार ऑनलाइन द्वितीय राज्यस्तरीय योगासन स्पर्धा के माध्यम से!

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 23, 2021

  शिमला योगासन खेल महासंघ की ओर से 24 अक्तूबर 2021 को द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्तूबर से 12 नवम्बर 2021 तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दी करवाचौथ की बधाई

हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ, राष्ट्रीय योग खेल महासंघ से पंजीकृत है जो कि खेल मंत्रालय द्वारा पंजीकृत एक मात्र योग संस्था है! अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी अंतर्राष्ट्रीय योग संघ से जुड़े हैं जिसके अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी व महासचिव डा़ एच आर नागेन्द्रा जी है! 

इसे भी पढ़ें: इस चुनाव में 34 हजार से अधिक की लीड दिलाओ, मोदी जी को और मजबूत बनाओ-- जयराम ठाकुर

राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ अध्यक्ष लीला धर शर्मा जी ने कहा कि प्रदेश से खेलो इंडिया के लिए द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें बच्चों का योग खेल में भविष्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है! इस बार प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार से करवाई जाएगी जो इस प्रकार से रहेगी Traditional Yogasana, 

Artistic Yogasana Single,

Artistic Yogasana Pair,

Rhythmic Yogasana Pair,

Artistic Yogasana Group! 

इसे भी पढ़ें: 15 से 18 नवम्बर तक धर्मशाला में होगा 82वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन

इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए इस प्रकार से है  सव- जुनियर 9+ से 14 वर्ष, जुनियर 14+ से 18 वर्ष व सिनियर 18+ से 28  वर्ष होगा। प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के ऑनलाइन गूगल फार्म 

https://forms.gle/QCtAnh8EGLDicWE69

 में अपना पंजीकरण करना होगा!  पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2021, सांय 8:00 बजे तक है।  पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा!

प्रमुख खबरें

अचानक LoC पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, आतंकवाद रोधी अभियान और तेज हुए

ग्रामीण भारत को नई दिशा: समृद्ध ग्राम बना WSIS Global Winner, World में बढ़ा India का मान, सिंधिया गदगद

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज

Karnataka Cabinet का विस्तार: Siddaramaiah-Shivakumar में खींचतान, Delhi में High Command साधेगा संतुलन