भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को आईपीएल से ‘चुनौतीपूर्ण’ अभ्यास का मौका मिलेगा: चैपल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2020

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल का मानना ​​है कि कोविड-19 महामारी के समय क्रिकेट खेलना अतीत के अनुभव से काफी अलग होगा लेकिन आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के आखिर में होने वाली श्रृंखला से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों को ‘चुनौतीपूर्ण’ माहौल में अभ्यास करने का मौका मिलेगा। आईपीएल के 10 नवंबर को खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी वहीं से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरूआत टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से होने की उम्मीद है, जिसके बाद टेस्ट और फिर एकदिवसीय श्रृंखलाएं खेली जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में स्मिथ का खेलना संदिग्ध, अभ्यास के दौरान सिर पर लगी थी चोट

उन्होंने कहा,‘‘ भारतीय खिलाड़ियों और कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बात करें तो दिसंबर में होने वाली श्रृंखला से पहले उनके पास आईपीएल में चुनौतीपूर्ण क्रिकेट खेलने का मौका होगा।’’ उन्होंने माना कि आईपीएल से शायद टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी नहीं हो सके लेकिन रवि बोपारा के 2009 के प्रदर्शन का उदाहरण देकर समझाया कि इंग्लैंड का यह बल्लेबाज इसके बाद टेस्ट में अच्छा खेला था। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल खेलने के बाद बोपारा को इंग्लैंड वापस बुलाया गया और जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे टेस्ट मैच की तैयारी संभव है तो उन्होंने कहा कि आपको हर मौके पर रन बनाने के लिए लय में होना चाहिये। उन्होंने इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो शतक लगाकर खुद को सही साबित किया था।’’ इस 76 साल के दिग्गज ने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों के साथ कोविड-19 युग में घरेलू टीमों पर हावी होना विदेशी टीमों के लिए मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ जैव सुरक्षित स्थल, पृथकवास नियम, सामाजिक दूरी और खेल के तरीकों में कई बदलाव के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का ढलना चुनौतीपूर्ण होगा। यह टीम के अंदर भी जीवन को मुश्किल और अलग बनाता है।’’ पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘शारीरिक तैयारी ज्यादा मुश्किल नहीं होगी लेकिन यह देखना होगा कि आप क्रिकेट की मानसिकता में कैसे बने रहते है।’’ चैपल ने कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे से जुड़ी अपनी साख को अच्छी तरह से समझती है और वे श्रृंखला की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली श्रृंखला को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और उनके व्यक्तिगत गौरव से जोड़ कर देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।