केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में अरुण जेटली स्मारक खेल संकुल की आधारशिला रखी

Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू के नजदीक हीरानगर में अरुण जेटली स्मारक खेल संकुल की आधारशिला रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए सिंह ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में यह अपने तरह का पहला खेल संकुल (स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स) होगा

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को जम्मू के नजदीक हीरानगर में अरुण जेटली स्मारक खेल संकुल की आधारशिला रखी। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कार्यक्रम में शामिल हुए सिंह ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में यह अपने तरह का पहला खेल संकुल (स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स) होगा और देश के सर्वश्रेष्ठ खेल संकुलों में से एक होगा। जम्मू कश्मीर सरकार के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस परियोजना पर 58.23 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और 270 कनाल जमीन पर यह परिसर बनकर तैयार होगा। इस खेल संकुल का निर्माण प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहतकिया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़