कुमारस्वामी के बयान पर पीएम ने साधा निशाना, कहा- 100 साल तक कांग्रेस को कोई नहीं देगा वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

खरगोन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी द्वारा सेना के जवानों पर दिये गये विवादित बयान पर कांग्रेस को घेरते हुए शुक्रवार को कहा कि इसे सुनने के बाद इस देश का कोई व्यक्ति आने वाले 100 साल तक कभी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बयान दिया है कि सेना में वे लोग जाते हैं, जिनको खाने के लिये रोटी नहीं होती है, भूखे मरते हैं। इसलिये सेना में जाते हैं।’’

उन्होंने जनता से सवाल किया, ‘‘ये हमारे युवाओं का अपमान, देश का अपमान, आदिवासियों का अपमान, वीर सिपाहियों का अपमान हैं कि नहीं है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘सीमा पर वह (सेना का जवान) रोटी खाने के लिए नहीं, वह गोली खाने के लिए तैयार रहता है। वह अपने सपनों के लिए नहीं, देश के सपने के लिए अपना जीवन खपा देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री का बयान सुनने के बाद इस देश का कोई व्यक्ति आने वाले 100 साल तक कभी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। ऐसा गंदा बयान दिया है (कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने)।’’ मोदी ने कहा, ‘‘अभी तक कांग्रेस ने इस बयान से उनका लेना-देना नहीं है, यह बोलने की कोशिश नहीं की। कांग्रेस (नेताओं) के मुंह से (इस बयान के बारे में) आवाज नहीं निकल रही है।’’

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी