प्रधानमंत्री केवल चुनाव के समय तमिलनाडु आते हैं, राज्य के लिए कुछ नहीं किया: स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2024

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल चुनाव के मौसम में राज्य का दौरा करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मोदी का भारत है।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘क्या तमिलनाडु प्रधानमंत्री के लिए पक्षी अभयारण्य है कि वे चुनाव के मौसम में यहां आते हैं? क्या तमिल इस देश के नागरिक नहीं हैं।’’ स्टालिन ने कहा कि द्रमुक हिंदुओं की दुश्मन नहीं है और उसने हिंदू धार्मिक और परमार्थ कार्य विभाग के माध्यम से अनेक पहल संचालित की हैं।

प्रमुख खबरें

Smriti Irani को हरियाणा तो Vinod Tawde को UP की कमान, 28 राज्यों और 8 UT में BJP ने घोषित किए नए प्रभारी, पूरी सूची यहां पढ़ें

अगर अमेरिका ने सौ प्रतिशत का टैरिफ थोपा तो !

LSR कॉलेज पहुंची Delhi Police, पार्क में नाबालिग से दरिंदगी के बाद बढ़ाई सुरक्षा

गुड़हल से घर पर बनाएं Natural Hair Conditioner, रूखे बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक