PM मोदी ने L&T''s की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का किया उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2019

हजीरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। भारत की यह पहली निजी निर्माण इकाई होगी जहां स्व-चालित के9 वज्र होवित्जर तोपों का निर्माण किया जाएगा। ‘एल एंड टी’ ने 2017 में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया था।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मुद्दों के हल के लिए भारत व डेनमार्क अनुसंधान तंत्र विकसित करें

विनिर्माण परिसर ‘के9 वज्र-टी 155 मिमी / 52-कैलिबर ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन' कार्यक्रम को पूर्ण कर रहा है। ‘के9 वज्र’ अनुबंध में 42 महीनों के अंदर ऐसी 100 प्रणालियों की आपूर्ति शामिल है। यह रक्षा मंत्रालय द्वारा एक निजी कंपनी को दिया गया सबसे बड़ा अनुबंध है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शनिवार को इस उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं।

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee