दीमक की तरह देश को खा गई वोट बैंक की राजनीति: PM मोदी

By अनुराग गुप्ता | Sep 25, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओें को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीन दयाल उपाध्याय इन तीन महापुरुषों को कभी भूल नहीं सकता। इन्होंने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास किया है। यह महज कोई चुनावी नारा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हम कितने भाग्यवान है, पता नहीं किस जन्म में हमने कितने पुण्य किए होंगे कि हमें भी इस महान पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में मां भारती की सेवा करने का मौका मिला।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाकुंभ को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमने सबको आगे लाने के लिए योजनाएं लाई है। हमारे देश को वोट बैंक की राजनीति ने दीमक की तरह तबाह कर दिया है। इसलिए आजादी के 70 साल में जो बर्बादी आयी है, उससे बचाना है तो वोट बैंक की राजनीति से मुक्त कराना बीजेपी की अहम जिम्मेदारी है। 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में आजादी के बाद कांग्रेस ने कुछ अच्छा करना चाहा होता तो वो भी बीजेपी की तरह सेवा कर रही होती। इसी के साथ मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेताओं का गुणगान किया। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024: आईपीएल प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, पाकिस्तान को लेकर ECB ने जारी किया फरमान

TMC जब तक रहेगी तब तक हिंसा होगी, पैरामिलिट्री फोर्स की पैट्रोलिंग को लेकर निसिथ प्रमाणिक ने क्या कहा

दक्षिण मुंबई में अरविंद सावंत से मुकाबला करेंगी यामिनी जाधव, शिंदे गुट ने की लोकसभा उम्मीदवारी की घोषणा

Flipkart Big Saving Days Sale 2024: सैमसंग गैलेक्सी एस24, नथिंग फोन (2ए), पोको एम6 और जानें अन्य डील