PM मोदी और अमित शाह ने जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके 59वें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने उन्हें एक कर्मठ नेता बताया। नड्डा का जन्म वर्ष 1960 में पटना में हुआ था।

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘विनम्र, कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली से हर भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।’’ नड्डा जून में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के अध्यक्ष हैं।

गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने लिखा,"अपने परिश्रम एवं कुशलता से सरकार व संगठन में विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाए। आपके नेतृत्व में भाजपा निरंतर सशक्त हो और आप स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने युद्ध, अर्थव्यवस्था और सीमा सुरक्षा में ऐतिहासिक जीत का दावा किया - व्हाइट हाउस भाषण के मुख्य अंश

Delhi: आयकर अधिकारी बनकर आभूषण की कार्यशाला लूटने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Maharashtra: वर्धा में ट्यूशन जा रही किशोरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत

Delhi-NCR में घना कोहरा, दृश्यता कम हुई