बंगाल में मची चीख-पुकार, नहीं चाहिए निर्मम सरकार, मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर ममता बनर्जी पर PM Modi का वार

By अंकित सिंह | May 29, 2025

मुर्शिदाबाद दंगों पर अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी की को निर्मम बताते हुए तीखा हमला किया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पार्षद लोगों के घरों को जलाने के लिए चिन्हित करने में शामिल थे। उनकी यह टिप्पणी वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ 11 और 12 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के समसेरगंज और धुलियान इलाकों में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के हफ्तों बाद आई है। दंगों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं बंगाल के गरीब लोगों से पूछता हूं कि क्या सरकार ऐसे चलती है? यहां हर मुद्दे पर कोर्ट को दखल देना पड़ता है। नहीं तो कोई हल नहीं निकलता। बंगाल के लोगों को अब टीएमसी सरकार पर भरोसा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि TMC सरकार ने अपने शासनकाल में हजारों टीचर्स का फ्यूचर बर्बाद कर दिया है। TMC के घोटालेबाजों ने सैकड़ों गरीब परिवार के बेटे-बेटियों को अंधकार में धकेल दिया है। मोदी ने कहा कि आज देशभर में 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। मैं तो चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल में भी 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। लेकिन TMC सरकार ये नहीं करने दे रही है।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर का मैसेज लेकर कुवैत पहुंचे गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने लगाया फोन

वहीं, मोदी ने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की, उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था। आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था, उसको मैं भलीभांति समझता था। आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया। हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया। उन्होंने कहा कि हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया। जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी। आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है। जब से वो अस्तित्व में आए हैं, तब से ही उसने सिर्फ आतंक को पाला है।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay छात्र खुदकुशी केस: प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 10 घंटे हुई पूछताछ

Face Yoga: चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये 4 Face Yoga

अब तक विरोधियों से ताकत पाते रहे प्रधानमंत्री मोदी क्या चक्रव्यूह तोड़ पाएंगें?

Jitiya Vrat Paran Recipe: जितिया व्रत पारण के लिए ऐसे बनाएं पारंपरिक सतपुतिया और छोटा चना