BJP को कब तक मिल सकता है अगला अध्‍यक्ष? सामने आया नया अपडेट

BJP
ANI
अंकित सिंह । May 29 2025 2:10PM

फिलहाल पार्टी राज्यों में संगठन को लेकर चुनाव कर रही है। ऐसे में 50% राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया शुरू कर सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है।

भाजपा के लिए नए अध्यक्ष का इंतजार काफी लंबा होता दिखाई दे रहा है। आम चुनाव के लगभग 1 साल बीत जाने के बावजूद भी भाजपा को अब तक नया अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। हालांकि, इस तरीके की खबरें थी कि अप्रैल या मई महीने में भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इसको लेकर निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि, अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: K Kavitha के खिलाफ BRS में कौन कर रहा साजिश, बोलीं- मेरे पिता KCR से मुझे दूर करने की हो रही कोशिश

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में संपन्न हो सकता है। इसका मतलब साफ है कि जून के आखिर तक भारतीय जनता पार्टी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। फिलहाल जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल 2020 से 2023 तक था। लेकिन इसे लोकसभा चुनाव तक बढ़ाया गया। इसके बाद से लगातार अभी तक जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ता रहा है। ऐसे में अब इस बात की संभावना ज्यादा दिख रही है कि जल्दी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। 

फिलहाल पार्टी राज्यों में संगठन को लेकर चुनाव कर रही है। ऐसे में 50% राज्यों में संगठन चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर प्रक्रिया शुरू कर सकती है। जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। राज्यों में संगठन आत्मक चुनाव संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव होंगे। भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम सुर्खियों में है। अलग-अलग समीकरण भी बताई जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शशि थरूर के बचाव में उतरी भाजपा, किरेन रिजिजू ने पूछा- आखिर कांग्रेस पार्टी क्या चाहती है?

हालांकि इस बार भाजपा का जो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा, उसके ऊपर 2029 आम चुनाव भी होगा। इसके अलावा हाल के दिनों में देखें तो बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम में महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव है जो भाजपा के लिए बेहद अहम है। ऐसे में पार्टी आगे किस तरीके की रणनीति बनाकर चलती है, यह भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और कब तक तय हो जाएगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़