प्रियंका-निक ने दिल्ली में दिया रिसेप्शन, PM मोदी भी हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2018

नयी दिल्ली। शाही अंदाज में शादी रचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने रिसेप्शन दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, परिवार के सदस्य और करीबी मित्र इस समारोह में शामिल हुए। राजस्थान के जोधपुर में शादी के बाद नवदंपति मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। शाम को प्रियंका और निक होटल ताज पैलेस के राजा बाग में तस्वीर खिंचवाने के लिए सामने आए। शादी की तरह इस रिसेप्शन के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: वेडिंग एल्बम- कैथोलिक और इंडियन वेडिंग लुक में गजब ढा रहे प्रियंका निक

इस आलीशान होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और चूंकि प्रधानमंत्री भी रिसेप्शन में शामिल हुए तो पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही थी। प्रियंका और जोनास जहां तस्वीर खिंचा रहे थे वहां उनके बैकग्राउंड के केंद्र में ‘एनपी’ लिखा हुआ था। दोनों ने जब अगस्त में जब अपनी सगाई की घोषणा की थी तब भी इसी नाम का बैकग्राउंड दिखाई दिया था। निक काले रंग की पैंट के साथ वेल्वेट जैकेट पहने हुए बेहद आकर्षक लग रहे थे जबकि प्रियंका ने बेज रंग का लहंगा पहना हुआ था और सफेद गुलाब के फूलों का जूड़़ा बनाया था। प्रियंका इसमें बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इसे भी पढ़ें: विदेशी दूल्हे के साथ देशी लुक में प्रियंका, अफेयर से शादी तक का सफर

फोटोग्राफरों को पोज देने के बाद प्रियंका मुस्कुराई और पत्रकारों से कहा, ‘अब आपको फैमिली से मिलाते हैं।’ प्रियंका और निक ने जोधपुर के उमेद भवन पैलैस में एक दिसंबर को ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दो दिसंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार शादी की।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : NEET परीक्षा में अपने स्थान पर अन्य को बिठाने के आरोप में छात्रा पर FIR

फिर धूम मचाने आ रही Maruti Suzuki की Swift 2024, नए फीचर्स की होगी भरमार

Prabhasakshi Newsroom | Shivpal Singh Yadav के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मायावती को लेकर दिया विवादित बयान

Madhya Pradesh के जबलपुर में पानी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच नाबालिगों की मौत