यूक्रेन संकट के बीच PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, भारतीयों को निकालने के लिए सरकार भेजेगी 4 मंत्री

By अनुराग गुप्ता | Feb 28, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच हमला जारी है। इसी बीच भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने वाला मिशन तेज कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में तय हुआ है कि सरकार अपने 4 मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजेगी, जहां से भारतीयों को निकाला जा रहा है। इसी के तहत एयर इंडिया की पांच फ्लाइटों ने भारतीयों की वतन वापसी कराई है। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में लोगों ने किया प्रदर्शन 

अब तक 1396 भारतीयों की वतन वापसी

यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की 5वीं फ्लाइट दिल्ली पहुंची है। रोमानिया के बुखारेस्ट से आई एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 1942 ने सोमवार तड़के 6 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर उतरा। आपको बता दें कि ऑपरेशन गंगा के तहत अबतक 1396 भारतीयों की वतन वापसी हुई है।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत