यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस में लोगों ने किया प्रदर्शन

Protest
प्रतिरूप फोटो

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव के बीच रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को ‘अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है। हमले के विरोध में रूस में बृहस्पतिवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

मास्को| यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में मास्को से लेकर साइबेरिया तक रूसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रूस की सरकार हर दिन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने शहरों में एकत्र होकर जुलूस निकाले और युद्ध के विरोध में नारे लगाए।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को लेकर पश्चिमी देशों के साथ जारी तनाव के बीच रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को ‘अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया है। हमले के विरोध में रूस में बृहस्पतिवार से विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

देश की पुलिस ने रैलियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को हुआ विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार की अपेक्षा छोटा था।

ओविडी-इन्फो संस्था के अनुसार, रविवार दोपहर तक पुलिस ने 32 शहरों में कम से कम 356 लोगों को गिरफ्तार किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़