प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए विज्ञान का लाभ उठाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और विकसित भारत के निर्माण के लिए विज्ञान का लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने पिछले रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने युवाओं से वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ ही वैज्ञानिक के रूप में एक दिन बिताने का आह्वान किया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) हर वर्ष 28 फरवरी को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (एनएसडी) के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसी दिन सर सी वी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख खबरें

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम