प्रधानमंत्री मोदी ने 90 मीटर से ज्यादा दूरी तक भाला फेंकने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 90 मीटर की बाधा पार करके पहली बार 90.23 मीटर दूरी पर भाला फेंकने के लिए नीरज चोपड़ा की शनिवार को प्रशंसा की और इस सफलता का श्रेय उनके अथक समर्पण, अनुशासन एवं जुनून को दिया।

पहले स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे। वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर दूरी पर भाला फेंका। चोपड़ा 90 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई और दुनियाभर के 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

मोदी ने कहा, शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन व जुनून का नतीजा है। भारत बहुत खुश और गौरवान्वित है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है