UNSC की अध्यक्षता कर PM मोदी रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे

By अंकित सिंह | Aug 02, 2021

एक अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के बाद भारत ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह समुद्री सुरक्षा, शांति रक्षण और आतंकवाद को रोकने के लिए विशेष तौर पर कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। भारत ने यह भी कहा है कि वह इस अवसर का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि भारत सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ऐसे समय में करने जा रहा है जब विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। साथ ही साथ अफगानिस्तान और आतंकवाद का भी मुद्दा काफी महत्वपूर्ण है। भारत यह तमाम मुद्दे अलग-अलग मंचों पर उठा सकता है। इन सबके बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएनएससी के किसी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वह भारत के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही साथ ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने मोदी को बताया था Tough Negotiator, बाइडेन प्रशासन भी भारत की कुछ आर्थिक नीतियों से चिंतित

संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अनुमान जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवत 9 अगस्त को यूएनएससी के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि दूसरी और विदेश मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल इस पर फैसला होना बाकी है। वैसे योजना में यह भी शामिल है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर यूएनजीसी में भारत के हितों से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर रखेंगे। भारत साथ ही साथ सम्मान, संवाद, सहयोग, शांति व समृद्धि पर जोर देगा।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू