पीएम मोदी की केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा की आलोचना दुर्भाग्यपूर्ण : त्रिवेंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2019

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा को लेकर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही आलोचना को  अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण  बताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को योग साधना गुफा को स्टेट ऑफ आर्ट (अत्याधुनिक) बताने वाले आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि वे स्वयं वहां जाकर एक दिन गुफा में बिता कर आयें। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा को लेकर कुछ लोगों ने गलत टिप्पणी की हैं जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 

उन्होंने कहा, “एक मीडिया हाउस ने योग साधना गुफा के बारे में लिखा है कि यह स्टेट ऑफ आर्ट है। इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोगों को मैं आमंत्रित करता हूं कि वे वहां जाकर उसे देखें तथा उस गुफा में एक दिन रूकें। वहां जाने की उनकी सारी व्यवस्थाएं हम करेंगे।’’ रावत ने प्रधानमंत्री की केदारनाथ और बदरीनाथ यात्रा को लेकर विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचनाओं के बारे में कहा कि एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री पर जनता का एक बार फिर विश्वास साफ नजर आ रहा है जिसे देखकर विपक्ष बौखला गया है। 

इसे भी पढ़ें: TMC ने EC से कहा, प्रचार थमने के बाद भी मोदी की केदारनाथ यात्रा को मिल रहा कवरेज

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले पांच वर्षों में बिना रुके बिना किसी छुट्टी के देश के लिये काम लिया है और इसीलिये देश की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। रावत ने दावा किया कि राजग निश्चित रूप से 300 सीटों का आकंड़ा पार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान पूरे देश में 250 से अधिक सभाएं कीं और उसके बाद वह उत्तराखंड  ऑफिशियल विजिट  पर आए थे । रावत ने कहा कि वह कोई अवकाश पर नहीं थे ऑफिशियिल विजिट पर आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण से उत्तराखंड को लाभ हुआ और वह उत्तराखंड के भविष्य को लंबे समय तक प्रभावित करेगा। 

प्रमुख खबरें

Independence Day 2026: आजादी के जश्न में घोलें देशभक्ति का स्वाद, ट्राई करें ये 3 स्पेशल Tricolour Recipes

सहनशीलता को कमजोरी न समझें...NSA डोभाल की पाकिस्तान को सबसे बड़ी चेतावनी

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें, मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, Operation Sindoor पर बोले NSA अजीत डोभाल

Colombia Earthquake: भारत ने भेजी 20 Tons Relief की खेप, S Jaishankar बोले- संकट में First Responder है India