वापी तक रोड शो, वलसाड में जनसभा, गुजरात में PM मोदी के धुआंधार चुनाव प्रचार का हुआ आगाज

By अभिनय आकाश | Nov 19, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को गुजरात पहुंचे। उन्होंने वलसाड जिले के वापी में रोड शो किया और एक रैली को संबोधित किया। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने स्वागत के लिए पहुंची समर्थकों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद वलसाड में पीएम मोदी ने एक भव्य जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात को बदनाम करने वालों से सावधान रहें। गुजरात को बदनाम करने वालों को राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Assembly polls: मतदान के दिन नजदीक आते ही बीजेपी का सोशल मीडिया वॉर रूम एक्शन मोड में आया

पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें गुजरात को आत्मनिर्भर बनाना है। आज भारत में 80 हजार स्टार्टअप हैं, जिनमें से 14 हजार गुजरात के युवाओं ने स्थापित किए हैं। मोबाइल डेटा और प्रकाश की चमक भारत की प्रगति और शक्ति की चमक है। चुनाव जानकारों का मानना ​​है कि बीजेपी इस चुनाव में जीत का नया इतिहास रचने जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: कच्छ में बोले हेमंत सरमा, लोगों को राहुल गांधी के चेहरे में महात्मा गांधी दिखना चाहिए, सद्दाम हुसैन नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि 15-16 साल पहले मछुआरों के लिए 10-11 करोड़ का बजट था, आज 900 करोड़ का बजट है। यह सिर्फ जनमत की बात नहीं है, यह निरंतर विकास की आशा है, यह विश्वास अटल विश्वास है, यह भरोसा परम नेतृत्व है। बता दें कि राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

20 नवंबर का क्या है प्रोग्राम

पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे और फिर सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। ये चार रैलियां बेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाड में होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सौराष्ट्र की इन विधानसभा सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। पिछले चुनाव में बीजेपी कांग्रेस के इस गढ़ को नहीं तोड़ पाई थी।

 


प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी रायबरेली, अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी

Mumbai North East BJP Candidate Mihir Kotecha ने विपक्ष पर साधा निशाना, काँग्रेस को कहा डूबती नैया

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला