RK Puram में पीएम मोदी ने जताया भरोसा, 5 फरवरी को Delhi में आएगी विकास की नई लहर

By एकता | Feb 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के आरके पुरम में बीजेपी की 'विकसित दिल्ली संकल्प रैली' में हिस्सा लिया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली में विकास की नई बहार आने वाली है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। पीएम ने रैली में आप सरकार पर भी निशाना साधा।

आप सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, 'दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा।'

पीएम ने कहा, 'गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल हो, ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है। जो लड़ाई-झगड़े की बजाय, दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने की बजाय, दिल्ली को बनाने-सजाने में ऊर्जा लगाए।' उन्होंने कहा कि आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे।

आप पार्टी छोड़ रहे सांसदों का जिक्र करते हुए  पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। AAP-दा के लीडर्स, उसे छोड़कर जा रहे हैं, ये जान चुके हैं कि ग्राउंड पर जनता AAP-दा से कितना नाराज है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में गुंडागर्दी मचा रही है बीजेपी! Arvind Kejriwal ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

बजट पर क्या बोले पीएम मोदी

बजट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी। ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है।'

उन्होंने कहा कि आप भी जानते हैं कि 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंच चुकी है, यानी देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था का कद बढ़ रहा है, नागरिकों की कमाई भी बढ़ रही है। पहले की स्थिति होती तो देश की ये बढ़ती हुई कमाई घोटालों में चली जाती, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार देशवासियों का एक-एक पैसा देश की भलाई, देशवासियों की भलाई के लिए लगा रही है।

पीएम ने कहा, 'कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है कि ये बजट, भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपए तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया है। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपए बचेंगे।'

प्रमुख खबरें

जालौन में अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी Pawan Yadav पुलिस Encounter में घायल, गिरफ्तार

Diwali 2026 पर अपनी बेटी को दें फेस्टिव लुक, चुनें Ethnic Jumpsuit और Indo Western Suit

Election Commission ने Form 6 और घोषणा पत्र को ऑनलाइन किया अलग, अलग OTP से होगा सत्यापन

उत्तराखंड में 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन निजी हाथों में देने का आरोप, Congress ने CM धामी को घेरा