भरूच में दृष्टिविहीन लाभार्थी से बात करते हुए भावुक हो गए PM मोदी, जानिए उनके संबोधन की बड़ी बातें

By अनुराग गुप्ता | May 12, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भरूच में 'उत्कर्ष समारोह' को संबोधित किया। इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई नेतागण उपस्थित रहे। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी एक दृष्टिविहीन लाभार्थी से बात करते हुए भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार को 8 साल पूरा होने पर बड़े जश्न की तैयारी, जानें क्या है प्लान 

उन्होंने कहा कि अक्सर जानकारी के अभाव में अनेक लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी योजनाओं कागज पर रह जाती हैं। लेकिन जब इरादा साफ हो, नीति साफ हो, नेकी से काम करने का इरादा हो, सबका साथ-सबका विकास की भावना हो, तो इससे नतीजे भी मिलते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली से देश की सेवा करते हुए मुझे 8 साल पूरे हो रहे हैं। ये 8 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे। आज जो कुछ भी मैं कर पा रहा हूं, वो मैंने आपके बीच ही सीखा है।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब आपने हमें सेवा का मौका दिया था तो देश की करीब-करीब आधी आबादी शौचालय की सुविधा से, टीकाकरण की सुविधा से, बिजली कनेक्शन की सुविधा से, बैंक अकाउंट की सुविधा से वंचित थी। सभी के प्रयासों से अनेक योजनाओं को शत प्रतिशत सैचुरेशन के करीब ला पाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी को बताया ये, आखिर हिमंत बिस्व सरमा ने क्या कहा ऐसा, विपक्ष ने जिसे साजिश बताया 

इसी बीच उन्होंने कहा कि देश ने संकल्प लिया है शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का। जब शत प्रतिशत पहुंचते हैं तब सबसे पहला मनोवैज्ञानिक परिवर्तन आता है वो बहुत महत्वपूर्ण है। उसमें देश का नागरिक याचक की अवस्था से बाहर निकल जाता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा कि ऐसे काम कठिन होते हैं, राजनेता भी उन पर हाथ लगाने से डरते हैं। लेकिन मैं राजनीति करने के लिए नहीं, देशवासियों की सेवा करने के लिए आया हूं। देश ने संकल्प लिया है, शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचने का।

प्रमुख खबरें

जांच करेंगे और फिर...चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर CJI करेंगे समीक्षा, मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखने से जुड़ी क्यूरेटिव याचिका

Bhuvneshwar Kumar की चार साल बाद भारतीय T20I टीम में वापसी, Suresh Raina ने जताई खुशी

Jadavpur University ने वामपंथी छात्र सम्मेलन विवाद के बाद कार्यक्रम मंजूरी समिति भंग की

Shaurya Path: Ashutosh Dixit संभालेंगे Indian Air Force की कमान, भारत अब बदलेगा आसमान का खेल! दुश्मन अभी से हुए बेचैन