PM Modi ने Odisha को दी 47000 करोड़ की सौगात, बोले- यह लोकतंत्र और विकास का उत्सव

By अंकित सिंह | Jun 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति के 68वें जन्मदिन के मौके पर उनके गृहनगर पहाड़पुर में ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान, दोनों नेताओं ने पवित्र संताली जाहेरा और हो जाहेरा स्थलों पर पूजा-अर्चना की और स्थानीय आदिवासी समुदायों द्वारा की जाने वाली पारंपरिक प्रकृति-पूजा में हिस्सा लिया। यह दौरा आदिवासियों तक पहुँचने के एक बड़े अभियान का हिस्सा है। इसमें शिक्षा और कौशल विकास के ज़रिए आदिवासी आबादी को सशक्त बनाने की कोशिशों को उजागर करने के लिए एक स्थानीय कौशल विकास केंद्र और एक स्कूल का दौरा भी शामिल था। यह यात्रा राज्य सरकार के दो साल पूरे होने का भी प्रतीक है।

मोदी ने कहा कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने अपने 2 साल भी पूर्ण किए हैं। इस मौके पर आप सबके बीच आना, मयूरभंज आने का ये सौभाग्य और इतनी बड़ी संख्या में आप सबकी उपस्थिति, ये अवसर मेरे लिए बहुत खास है। आपका अपनापन मुझे बार-बार यहां खींच लाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संथाली भाषा में भारत के संविधान को प्रस्तुत किया है। ओडिशा की संतानों को पद्म सम्मान देकर सम्मानित किया है। पिछले 2 वर्षों में ओडिशा सरकार भी यहां की महान विभूतियों के सपनों को पूरा करने के लिए दिनरात पुरुषार्थ कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का ये अवसर इस लिए भी विशेष है, क्योंकि मयूरभंज की धरती पर पली-बढ़ी माननीय राष्ट्रपति जी हमारे बीच उपस्थित हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि ओडिशा की बेटी आज देश के इतने बड़े पद पर पहुंची है, हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। ये हम सबके लिए बहुत गौरव की बात है। राष्ट्रपति जी का व्यक्तित्व, उनका उदार और सहृदय स्वभाव, राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए उनके अटूट समपर्ण से उन्होंने मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान सशक्त की है।

मोदी ने कहा कि आज एक शुभ मंगल हो गया कि आज राष्ट्रपति जी के जन्मदिन है और मुझे आज उनके गांव में जाकर उनको शुभकामनाएं देने का अवसर मिला। आज मैं राष्ट्रपति जी के साथ पहाड़पुर भी गया था। मैं इस क्षेत्र के बच्चों के लिए उनके द्वारा बनाए गए स्कूल भी गया। बच्चों के साथ कुछ यादगार समय बिताने का मुझे अवसर भी मिला। मैं बच्चों के चेहरों की चमक, राष्ट्रपति जी की उपस्थिति और आत्मीयता देख रहा था। वहां मुझे ऐसा कुछ भी नहीं लगा कि किसी बच्चे को कग हो कि राष्ट्रपति जी आई हैं, हर बच्चे को लगा कि उनकी मां आई है। उन्होंने कहा कि कैसे इस क्षेत्र के गरीब, वंचित और आदिवासी समाज के बच्चों को प्रेरणा मिल रही है और उन्हें देश के लिए कुछ बड़ा करने का आत्मविश्वास भी मिल रहा है। मैं राष्ट्रपति जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इन अनुभवों से गुजरने का अवसर दिया। आज का ये दिन एक प्रकार से मेरे लिए शिक्षा का दिवस था।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता Airport पर अभिषेक बनर्जी को मारने की साजिश? TMC का BJP पर बड़ा आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां ओडिशा के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं पर लगभग 47 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, रेलवे और शिक्षा से जुड़ी इन परियोजनाओं से आप सभी लोगों को बहुत सुविधाएं मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ओडिशा के संसाधनों को ओडिशा की संभावनाओं में बदल रही है। ओडिशा में बड़ा निवेश आए, यहां नए उद्योग लगें, इसके लिए उत्कर्ष ओडिशा जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की अनेक मेगा परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Kharge का सीधा वार: BJP-RSS ने आजादी में कुछ नहीं किया, मंदिर लूटने वाले देशभक्त नहीं

Michael Boulos in Kochi: केरल में ट्रंप के दामाद की छुट्टियां, US Ambassador संग Alappuzha में पर्यटन का आनंद

Mathura Dispute: श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में Mediation बेनतीजा, 18 August को फिर होगी अहम चर्चा

Jemimah Rodrigues की चोट ने बढ़ाई India की चिंता, Asia Cup में खेलना संदिग्ध!