भाजपा संसदीय दल की बैठक में भावुक हुए PM मोदी, बोले- पहले देश होता है फिर दल

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। यह बैठक पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में हो रही है। आपको बता दें कि क्या आजादी के लिए जान देने वालों ने देश के लिए यही सोचा था, आज हम कहां पहुंच गए हैं, देशभक्ति से ज्यादा दल को अहमियत क्यों दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पहले देश होता है फिर दल होता है। दिल्ली में हुए दंगों के बाद भाजपा संसदीय दल की बैठक को पहली बार संबोधित कर रहे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

पीएम मोदी ने कहा कि विकास हमारा मंत्र है, विकास की पहली आवश्यकता एकता एवं सौहार्द है। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों को समाज में शांति, सौहार्द और एकता सुनिश्चित करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू