Seychelles में PM Modi का ऐतिहासिक दौरा, 50 साल के राजनयिक संबंध होंगे और मजबूत

By अंकित सिंह | Jun 27, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिन की यात्रा पर सेशेल्स के लिए रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान वे उस देश के 'नेशनल डे' के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल होंगे और दोस्ती को और मज़बूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। अपनी रवानगी के समय दिए बयान में प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स एक अहम समुद्री पड़ोसी है और 'विज़न महासागर' तथा ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता में एक मुख्य साझेदार है।

उन्होंने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि मैं सेशेल्स के लिए रवाना हो रहा हूँ, जहाँ मैं उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लूँगा। यह साल और भी खास है क्योंकि यह स्वर्ण जयंती समारोह है। बयान में पीएम मोदी ने कहा कि यह साल भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंध कायम होने की 50वीं सालगिरह का भी है, जो आपसी भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं।

इसे भी पढ़ें: Aditya Thackeray का BJP पर तीखा हमला, Mumbai के फुटबॉल ग्राउंड को बताया 'बिल्डर लॉबी' की भेंट

उन्होंने कहा कि फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत की सफल राजकीय यात्रा के बाद, मैं हमारी गहरी दोस्ती को और मजबूत करने के मकसद से होने वाली बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हम मिलकर अपने लोगों की तरक्की के लिए काम करेंगे और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और खुशहाली को बढ़ावा देंगे। इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मौका उन मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दिखाता है जो दोनों देशों को आपस में जोड़ते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि वह सेशेल्स में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय से बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हैं, जो पीढ़ियों से भारत और सेशेल्स के बीच खास दोस्ती को बनाए रखे हुए हैं और दोनों देशों के बीच एक जीवंत पुल का काम कर रहे हैं।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

चूक से लेकर शिकायतों को नज़रअंदाज़ करने तक, Ram Mandir दान पर SIT Report का खुलासा, सवालों में Champat Rai की भूमिका

नई भाजपा के रोल मॉडल हैं योगी, हेमंत और शुभेंदु!

Puja Rules: इन 3 देवताओं को भूलकर भी न चढ़ाएं Banyan Leaf, पूजा हो सकती है निष्फल

स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता