इन्फ्लुएंसर बन जाइए, आप अच्छा कर रहे हैं, अभिजीत दिपके का PM मोदी पर तंज

Abhijit
ANI
अभिनय आकाश । Jul 30 2026 12:04PM

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में अपने गृहनगर लौटने पर मीडिया से बात करते हुए दिपके ने कहा कि पीएम मोदी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर ज़्यादा बेहतर लगेंगे और उन्हें पद छोड़ देना चाहिए ताकि कोई और देश चलाने का काम संभाल सके।

NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों से सोशल मीडिया पर जुड़ने के तरीके का मज़ाक उड़ाते हुए, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी को देश के सर्वोच्च पद से हट जाना चाहिए और इसके बजाय इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र में अपने गृहनगर लौटने पर मीडिया से बात करते हुए दिपके ने कहा कि पीएम मोदी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर ज़्यादा बेहतर लगेंगे और उन्हें पद छोड़ देना चाहिए ताकि कोई और देश चलाने का काम संभाल सके। दीपके ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी को अब इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए। वे एक इन्फ्लुएंसर के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए ताकि कोई दूसरा नेता यह ज़िम्मेदारी संभाल सके। दीपके ने यह बात तब कही जब मीडिया ने उनसे सोशल मीडिया पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के वीडियो के बारे में पूछा।

इसे भी पढ़ें: पहली बार सामने आया चीन की खुफिया एजेंसी का नाम, पूरा भारत हैरान !

सीजेपी  के संस्थापक ने यह भी आरोप लगाया कि आंदोलन खत्म होने के बाद भी छात्र प्रदर्शनकारियों को परेशान किया जा रहा है और उन्होंने राज्य सरकारों पर प्रदर्शनों में शामिल लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीजेपी विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद, अलग-अलग राज्यों की सरकारें प्रदर्शनकारियों को ढूंढकर उन्हें परेशान कर रही हैं। सरकार को छात्रों को परेशान करना बंद करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो प्रदर्शनकारी आने वाले चुनावों में सरकार को सबक सिखाएंगे। उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से जनता का गुस्सा कम नहीं हुआ है। दीपके ने कहा कि सिर्फ़ केंद्रीय मंत्री के इस्तीफ़े से ही प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। यह गुस्सा सरकार के ख़िलाफ़ था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी युवाओं के गुस्से को समझने में क्यों नाकाम रही।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचा

यह चेतावनी देते हुए कि अगर छात्रों को निशाना बनाया जाना जारी रहा तो आंदोलन फिर से शुरू हो सकता है, डिपके ने कहा कि सरकार को प्रदर्शन के खत्म होने को आंदोलन का अंत नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये छात्र आतंकवादी नहीं हैं। ये हमारे देश का भविष्य हैं। अगर देश के भविष्य को इस तरह परेशान किया जाता है। जैसे धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा तो कल हम सरकार को बदल देंगे अगर वह सही रास्ते पर नहीं चली। उन्होंने आगे कहा कि ज़रूरत पड़ने पर अगला आंदोलन "बहुत बड़े स्तर पर" होगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़