जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है...राजस्थान में बोले PM Modi, सौगंध मुझे इस मिट्टी की...

By अंकित सिंह | May 22, 2025

राजस्थान में विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सुरक्षा बलों का धन्यवाद किया। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि सेना के शौर्य से पाकिस्तान पस्त हो गया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर सिंदूर उजाड़े। हमारे जवानों ने 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों का तबाह कर दिया। दुश्मनों ने सिंदूर को बारूद बनते देखा है। पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हुआ। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारा लगाया। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान जाते ही सबसे पहले पीएम मोदी ने करणी माता में क्यों माथा टेका? आखिर क्यों खास है ये पावन मंदिर, चूहों के रुप में यहां कौन रहता है?

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैन्य बलों के पराक्रम से पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर होना पड़ा। 22 अप्रैल के हमले के जवाब में, सिर्फ 22 मिनट के भीतर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। देश ने देखा कि जब हमारी बहनों के सिंदूर पर निशाना साधा जाता है, तो उसका जवाब दुश्मन को अंदर तक हिला सकता है। मोदी ने कहा कि ये संयोग ही है कि 5 साल पहले जब बालाकोट में देश ने एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी। वीरभूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है।  अब इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ, तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है।

हुंकार भरते हुए मोदी ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बाद मैं जब चुरू आया था, तो मैंने कहा था - "सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।" आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता से कहना चाहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। जो सोच चुके थे कि भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं। जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये न्याय का नया स्वरूप है, ये ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ अक्रोश नहीं है, ये समग्र भारत के रौद्र रूप है, ये भारत का नया स्वरूप है। पहले घर में घुसकर किया था वार, अब सीधा सीने पर किया प्रहार है। आतंक का फन कुचलने की यही नीति है, यही रीति है। यही भारत है, नया भारत है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला - भारत पर आतंकी हमला हुआ... तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी... तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी... और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा - एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं है। तीसरा - हम आतंक के आकाओं और आतंक की सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे... उन्हें एक ही मानेंगे। पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा।

प्रमुख खबरें

Karnataka में Ganesh Utsav शोभायात्राओं पर शर्तों को लेकर Congress सरकार पर बरसे BJP नेता R Ashoka

New Delhi Railway Station पर चोरी के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, 1.51 लाख रुपये बरामद

Tamil Nadu Budget: Vijay की TVK सरकार ने की ₹79,219 करोड़ की विकास योजनाओं की घोषणा

US Fed के ब्याज दर फैसले और Inflation आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल