प्रधानमंत्री मोदी किसी विशेष जाति, धर्म के नहीं बल्कि एक जन नेता हैं: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

मुंबई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष जाति, समुदाय, क्षेत्र या धर्म के नेता नहीं, बल्कि एक जन नेता हैं। साथ ही कहा कि सम्मान के साथ विकास की उनकी प्रतिबद्धता के कारण सभी का समावेशी सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। मुंबई के पास नये पनवेल स्थित अंजुमन-ए-इस्लाम में मेधावी छात्रों को सम्मानित और सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जाति और समुदाय के बंधनों को तोड़कर आम लोगों को प्रगति व समृद्धि का अनमोल साथी बनाया है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team