'केम छो, मजा मा...', WHO चीफ घेब्रेयेसस ने गुजराती भाषा में किया सभा को संबोधित, PM मोदी मुस्कुराएं; वीडियो वायरल

By निधि अविनाश | Apr 20, 2022

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयसस और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी उपस्थित थे। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने वहां मौजूद लोगों का गुजराती भाषा में स्वागत करते हुए कुछा ऐसा कहा जिसे सुनकर खुद पीएम मोदी भी मुस्कुराने लगे। घेब्रेयेसस ने गुजराती में सभा में मौजुद लोगों को केम छो करके संबोधित किया। बता दें कि इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: जहांगीरपुरी में दौड़ते बुलडोजरों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

इस बीच, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, “पारंपरिक दवाओं के उत्पाद विश्व स्तर पर प्रचुर मात्रा में हैं और केंद्र पारंपरिक चिकित्सा के वादे को पूरा करने में एक लंबा सफर तय करेगा। नया केंद्र डेटा, नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करेगा और पारंपरिक चिकित्सा के उपयोग को अनुकूलित करेगा। उन्होंने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा के लिए डब्ल्यूएचओ वैश्विक केंद्र वास्तव में एक वैश्विक परियोजना है। इस केंद्र के माध्यम से भारत पारंपरिक चिकित्सा के अपने ज्ञान को दुनिया तक ले जा सकेगा और इसी तरह दुनिया भारत में आएगी। उन्होंने भारत में इस केंद्र की स्थापना में समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।"

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt