13 सितंबर को मिजोरम-मणिपुर दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी, पूर्वोत्तर को मिलेगा नया विकास! रेलवे लाइन की देंगे सौगात

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2025

समाचार एजेंसी पीटीआई ने आइज़ोल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिज़ोरम और मणिपुर का दौरा कर सकते हैं। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपनी यात्रा की शुरुआत मिज़ोरम से करेंगे, जहाँ वे 51.38 किलोमीटर लंबी नई बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई

मिजोरम के मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा ने सोमवार को प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक बैठक बुलाई। एक बयान में कहा गया कि बैठक में सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन, स्वागत समारोह और सड़कों की साज-सज्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसे भी पढ़ें: जापान-चीन यात्रा के बाद स्वदेश लौटे PM मोदी, नई दिल्ली में इंडिया1 विमान लैंड

बैठक में आइजोल के लामौल में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में सरकारी कर्मचारियों, किसानों और विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को भाग लेने की अनुमति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। राज्य में 51.38 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। यह नयी रेलवे लाइन असम के सिलचर शहर से होते हुए आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Press Club of India ने CEC विरोध के दौरान पत्रकारों से बदसलूकी की निंदा की

उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: BJP ने दिनेश आर्य को बनाया अपना उम्मीदवार

China Open में Naomi Osaka ने Sara Bejlek को हराकर Round of 16 में जगह बनाई

नेकां ने अधिकारों की लड़ाई को सिर्फ राज्य के दर्जे तक समेटा: सांसद Ruhullah Mehdi