PM मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने जा सकते हैं न्यूयॉर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2019

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए सितंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं और संभवत: वह अपने दौरे के दौरान ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमेरिकियों को संबोधित भी करेंगे। भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने BJP की महिला सांसदों के साथ की मुलाकात

शिकागो और ह्यूस्टन अमेरिका के दो शहर हैं जहां आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा जा सकता है जब वह इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे। हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले समुदाय के सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने ह्ययूस्टन से न्यूयॉर्क आएंगे।

प्रमुख खबरें

World Laughter Day 2024: खुश रहना और खुशियां बांटना है वर्ल्ड लाफ्टर डे का उद्देश्य, जानिए इतिहास

World Laughter Day 2024: हंसी ही दुनिया को एकजुट करने में सक्षम

भारत की पुरुष 4x400 मीटर टीम विश्व रिले की हीट को पूरा करने में नाकाम

Guru Amardas Birth Anniversary: जब गुरु अमरदास के दर्शन करने पहुंचा था मुगल बादशाह अकबर, ऐसे हुआ था नतमस्तक