लद्दाख की हालात पर PM मोदी की बैठक, उधर चिनफिंग ने सेना को दिए युद्ध की तैयारी के आदेश

By अंकित सिंह | May 26, 2020

चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम लद्दाख के हालात पर विस्तृत रिपोर्ट ली। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएमओ में तीनों सेनाओं के प्रमुखों से लद्दाख के मौजूदा हालात पर विचार विमर्श किया और विकल्प सुलझाने के लिए कहा। तीनों सेनाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के साथ लद्दाख में बनी स्थिति का विस्तृत रिपोर्ट भी दिया। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। इसके अलावा सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना के प्रमुख मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: ताइवान की राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण में शामिल हुए भाजपा के दो सांसद, चीन को लगी मिर्ची

उधर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी अपने भाषण में अमेरिका और ताइवान के साथ बढ़ते तनाव का जिक्र किया है। मंगलवार को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के बैठक में जिनपिंग अपने सैनिकों के प्रशिक्षण को व्यापक रूप से बढ़ाए जाने और सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा। बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण चीन का अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ तनाव चरम पर है। शी जिनपिंग ने कहा कि राष्ट्रीय संप्रभुता की पूरी तरह से रक्षा और देश की समग्र सामरिक स्थिरता की रक्षा करने के लिए सैनिकों के प्रशिक्षण को व्यापक रूप से मजबूत करना और युद्ध के लिए तैयार करना महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका