PM Modi ने की केरल के CM विजयन से मुलाकात, वायनाड पुनर्वास योजना पर हुई चर्चा

By अभिनय आकाश | Aug 27, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली में केरल के सीएम पिनाराई विजयन से मुलाकात की. वायनाड में भारी भूस्खलन के बाद पिनाराई विजयन ने दिल्ली का दौरा किया। बैठक की जानकारी देते हुए केरल सीएमओ ने बताया कि बैठक में वायनाड के पुनर्वास पर चर्चा हुई। इसके अलावा, राज्य सरकार ने एक अतिरिक्त, विस्तृत ज्ञापन भी प्रस्तुत किया है, जिसका केंद्र ने अनुरोध किया था। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण केरल के वायनाड में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 308 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो गए और लापता हो गए। 

इसे भी पढ़ें: वायनाड भूस्खलन: केरल के मुख्यमंत्री Vijayan ने पुलिस के बचाव अभियान की सराहना की

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केरल सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी। आदित्यनाथ ने एक पत्र में कहा कि इस कठिन परिस्थिति के दौरान उनकी सरकार और उप्र के लोग केरल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा