By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020
नयी दिल्ली। सरकार द्वारा टिक टॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को अलविदा कह दिया। हालांकि, इस संबंध मेंअभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कुछ भाजपा नेताओं ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को छोड़ दिया है। सीमा पर एक कड़ा संदेश दिया है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर और व्यक्तिगत स्तर पर भी।’’ भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस संदर्भ में एक ट्वीट किया और कहा कि वीबो को छोड़कर प्रधानमंत्री ने चीन को एक स्पष्ट संदेश दिया है।