सऊदी अरब पहुंचे PM मोदी, शाह सलमान से करेंगे द्विपक्षीय बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2019

रियाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार देर रात सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे जहां वह देश के वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

मोदी ने याद किया कि सऊदी अरब के युवराज ने फरवरी 2019 में अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारत में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के साथ रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क, द्विपक्षीय सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। मोदी ने कहा, ‘‘ यात्रा के दौरान, रणनीतिक भागीदारी परिषद की स्थापना भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत कर नए स्तर पर ले जाएगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट फोरम’ में अपनी भागीदारी को लेकर आशान्वित हैं जहां वह 2024 तक देश के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ने के साथ भारत में वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते व्यापार और निवेश अवसरों पर बात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमारा पूरा नियंत्रण, Iran को दी कड़ी चेतावनी

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र