वडोदरा में PM Modi का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा, माता-पिता ने कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | May 26, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी बुनियादी ढांचे पर भारत के सीमा पार हमलों की जानकारी देने वाली दो महिला सैन्य अधिकारियों में से एक कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार सोमवार को गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल हुआ। कर्नल कुरैशी के माता-पिता ताज मोहम्मद और हलीमा कुरैशी ने मोदी का स्वागत किया, जब लोग वडोदरा के हरनी हवाई अड्डे से शुरू हुए रोड शो के लिए सड़कों पर खड़े थे और इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वाँ बहन शायना सुनसारा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री हमेशा सबसे आगे खड़े रहते हैं और देश की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि वो हमेशा हमारे साथ हैं। आज पीएम मोदी के रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। पीएम मोदी के नेतृत्व में इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग दो महिलाओं ने की, मेरी बहन- कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। यह दुनिया को संदेश था कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे, वडोदरा में रोड शो किया

शायना सुनसारा ने कहा कि जब पीएम मोदी हमें क्रॉस कर रहे थे, तो उन्होंने झुककर प्रणाम किया और हमने भी वैसा ही किया। यह बहुत ही अलग पल था। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ऐसा लगा जैसे वह दुनिया को संदेश दे रहे हों कि हम आप सबके साथ खड़े हैं, और किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: India की Long Range Land Attack Cruise Missile किन किन देशों तक जाकर तबाही मचा सकती है?

INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला? DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया अपरिपक्व

Health Tips: Prostate Cancer बन रहा Silent Killer, शर्म और अनदेखी बन रही जानलेवा वजह, जानें Doctors Warning

क्यों लगा Telegram पर अस्थायी Ban? NEET एग्जाम में Paper Leak रोकने के लिए सरकार का मास्टरस्ट्रोक!