यमुना एक्सप्रेस वे हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख, कहा- अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में 29 यात्रियों की मौत पर सोमवार को दुख जताया। उत्तरप्रदेश रोडवेज की एक बस सोमवार सुबह लगभग चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर फिसलकर 50 फुट नीचे गहरे नाले में जा गिरी जिसमें 29 यात्रियों की मौत हो गई और 18 जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में जांच के आदेश दिए

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तरप्रदेश के आगरा में हुई बस दुर्घटना से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।’’