'भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक', PM Modi बोले- कर्तव्यों को पहली प्राथमिकता बनाकर बढ़ रहे आगे

By अंकित सिंह | Jul 04, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में साईं हीरा ग्लोबल कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने दावा किया कि भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल प्रौद्योगिकी और 5जी प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में बड़े देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। मोदी ने कहा कि दुनिया के कुल ऑनलाइन और डिजिटल लेनदेन का 40 प्रतिशत अकेले भारत में होता है। उन्होंने कहा कि देश में आध्यात्मिक केंद्र पुनर्जीवित हो रहे हैं, साथ ही भारत अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी में भी अग्रणी है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय, स्वयं सहायता समूहों के की बात, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा

बड़े-बड़े देशों से कर रहे मुकाबला 

मोदी ने कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी और 5G जैसे क्षेत्रों में हम बड़े-बड़े देशों का मुकाबला कर रहे हैं। दुनिया में आज जितने भी real-time ऑनलाइन transactions हो रहे हैं, उसमें 40% अकेले भारत में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य साईं सेंट्रल ट्रस्ट आंध्र के करीब 40 लाख विद्यार्थियों को श्री अन्न से बना भोजन दे रहा है, ये भी एक बहुत सराहनीय पहल है। इस तरह के initiative से दूसरे राज्यों को भी जोड़ा जाए तो देश को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री अन्न में स्वास्थ्य भी है और संभावनाएं भी हैं। हमारे ऐसे सभी प्रयास वैश्विक स्तर पर भारत के सामर्थ्य को बढ़ाएंगे और भारत की पहचान को मजबूती देंगे। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला