सवर्णों के आरक्षण पर बोले PM मोदी, झूठ फैलाने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

सोलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक को पारित कर लोकसभा ने उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो इस कदम पर झूठ फैला रहे हैं। मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्यसभा के सदस्य भी इस विधेयक को पारित कर देंगे। 

यह भी पढ़ें: सवर्ण आरक्षण विधेयक 323 मतों से पारित, मोदी ने कहा ऐतिहासिक क्षण

उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-211 के सोलापुर-उस्मानाबाद खंड के चार लेन, भूमिगत सीवरेज प्रणाली तथा तीन सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की शुरूआत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,811 करोड़ रुपये की लागत वाली 30 हजार इकाई की परियोजना की आधारशिला भी रखी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह