पूर्व उप राष्ट्रपति ने अपनी किताब में किया खुलासा, PM मोदी अचानक से आ गए थे उनके कार्यालय...

By अनुराग गुप्ता | Jan 28, 2021

नयी दिल्ली। पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की नई किताब 'बाइ मेनी अ हैपी ऐक्सिडेंट: रीकलेक्शंस ऑफ ए लाइफ' में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन अचानक से मेरे दफ्तर आ गए थे और उन्होंने कहा था कि आप मेरी मदद नहीं कर रहे हैं। हामिद अंसारी साल 2007 से लेकर 2017 तक उप राष्ट्रपति और उच्च सदन के सभापति रहे। इस दौरान की कुछ घटनाओं का उन्होंने अपनी नई किताब में जिक्र किया है।

जब PM मोदी अचानक कार्यालय पहुंचे

इसे भी पढ़ें: अंतिम संस्मरण में प्रणब मुखर्जी ने लिखा, नरेंद्र मोदी ने 'अर्जित' किया PM का पद 

अंग्रेजी समाचार पत्र द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक किताब में पूर्व उपराष्ट्रपति ने लिखा है कि उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) कहा कि आपसे उच्च जिम्मेदारियों की अपेक्षा है मगर आप मेरी मदद नहीं कर रहे हैं। मैंने कहा कि राज्यसभा में और उसके बाहर मेरा काम जनता के सामने है। इसके आगे उप राष्ट्रपति ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने मुझसे पूछा कि आप हंगामे के बीच में बिल पारित क्यों नहीं करा रहे हैं ? इतना ही नहीं पूर्व उप राष्ट्रपति ने किताब में प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के साथ असहज रिश्तों का भी उल्लेख किया है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया