PM मोदी ने ट्रंप को कहा धन्यवाद, केजरीवाल क्यों हो गए गुस्से से लाल?

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2026

भारत की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुस्से से लाल हैं। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से सीधा और चुभता हुआ सवाल पूछा है। आखिर किस बात का थैंक यू? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा मेरे मित्र और प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह महान है, वह मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान है। इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्रंप को थैंक यू कहा और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की बातें कही। 

इसे भी पढ़ें: अगर भारत ने ये कर दिया! तो PoK में कूद पड़ेगा इजरायल

 भारतीयों की मौजूदगी वाले जहाज पर हमले और भारतीय नागरिकों की हत्या के लिए। केजरीवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति बेहद शर्मनाक है। मोदी जी ने भारतीय संप्रभुता, गौरव और नागरिकों की जिंदगी श्रम के सामने गिरवी रख दी है। केजरीवाल ने दो टुक कहा कि भारत को एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है। श्रम को हमारे लोगों के साथ मनमानी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। एक तरफ कूटनीतिक शिष्टाचार है तो दूसरी तरफ भारतीय नागरिकों की जान का संवेदनशील मुद्दा। अमेरिका के इस हमले और केजरीवाल के इन तीखे सवालों ने देश की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है।  

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश