अगर भारत ने ये कर दिया! तो PoK में कूद पड़ेगा इजरायल

इजराइल पिछले कुछ सालों से भारत से एक मांग कर रहा है। इजराइल चाहता है कि भारत हमास को एक आतंकी संगठन घोषित कर दे। आपको बता दें कि भारत अभी तक हमास को एक आतंकी संगठन नहीं मानता है। इजराइल ने भारत से कहा है कि हमास को आतंकी संगठन घोषित करने का समय आ गया है।
पीओके इस वक्त पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। पीओके में अगर बड़ी चिंगारी लगा दी जाए तो आग पूरे पाकिस्तान में फैल सकती है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि अगर भारत इजराइल की एक बात मान जाए तो इजराइल ही पीओके में तांडव मचा सकता है। एक खास कारण है जिसकी वजह से इजराइल की नजर इस वक्त पीओके पर है। इजराइल पीओके से आई तस्वीरों को देखकर परेशान है। दरअसल इजराइल पिछले कुछ सालों से भारत से एक मांग कर रहा है। इजराइल चाहता है कि भारत हमास को एक आतंकी संगठन घोषित कर दे। आपको बता दें कि भारत अभी तक हमास को एक आतंकी संगठन नहीं मानता है। इजराइल ने भारत से कहा है कि हमास को आतंकी संगठन घोषित करने का समय आ गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान जा रहे 60 ट्रकों को लगा दी आग, अंदर जो निकला, मचा हड़कंप!
दरअसल तस्वीर पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर से आई है। इस तस्वीर में हमास के आतंकी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में बैठे पाकिस्तानी आतंकियों से मिल रहे हैं। यानी हमास ने अब भारत के दुश्मनों से हाथ मिला लिया है। हमास पीओके तक पहुंच गया है। ऐसे में इजराइल ने भारत से कहा है कि अगर हमास जैसा आतंकी संगठन पीओके में बैठकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर से दोस्ती करता है तो यह भारत के लिए भी खतरा है। ऐसे में भारत तुरंत हमास को एक आतंकी संगठन घोषित कर दे। इजराइल को डर है कि अगर हमास ने पीओके को अपना नया अड्डा बना लिया तो उसे खत्म करना मुश्किल हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: इधर PoK में उतरे लाखों लोग! उधर पाकिस्तान पर टूट पड़ा भारत!
ऐसे में इजराइल सिर्फ इतना चाहता है कि भारत कागज पर हमास को आतंकी संगठन घोषित कर दे। उसके बाद का काम इजराइल खुद कर लेगा। अगर भारत इजराइल की बात मान जाता है तो इजराइल चुपचाप भारत आकर पीओके में ऑपरेशन चला सकता है। पीओके के पास अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करके इजराइल पीओके के अंदर घुसकर अपने और भारत दोनों के दुश्मनों को मार सकता है। इजराइल यह सब कुछ करने के लिए तैयार है। सोचिए अगर इजराइल ने पीओके में ऑपरेशन चला दिया तो पीओके में आतंकियों का क्या हाल होगा? पीओ के ऑपरेशन में भारत की ताकत 100 गुना ज्यादा बढ़ जाएगी। हमें भी लगता है कि अब वो समय आ गया है जब भारत हमास को आतंकी संगठन घोषित कर दे। हालांकि इसमें कुछ अड़चनें अभी भी हैं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने इन 60 ट्रकों ने मचाया हड़कंप, 21 सैनिक गायब!
सबसे पहली अड़चन तो यह है कि खुद संयुक्त राष्ट्र ने हमास को आतंकी संगठन घोषित नहीं किया है। इसके अलावा हमास ने भी अभी तक सीधे भारत पर कोई हमला नहीं किया है। हालांकि अब हमास ने पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिया है। बहरहाल कई मुस्लिम देश हैं जो सीधे-सीधे हमास को मदद देते हैं। इनमें सबसे आगे क़तर है। अगर भारत हमास को आतंकी संगठन घोषित करता है तो कई खाड़ी देश भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाना शुरू कर देंगे।
अन्य न्यूज़














