नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को होने वाली नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।बैठक में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बृहस्पतिवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। नीति आयोग का शीर्ष निकाय परिषद में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: असम दौरे पर गए तोमर ने कहा, केंद्र अब भी किसानों से कृषि कानून पर बात करने का इच्छुक 

बयान के अनुसार संचालन परिषद की छठी बैठक में पहली बार पहली बार लद्दाख को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की भी केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भागीदारी होगी। इस बार, प्रशासकों की अध्यक्षता वाले अन्य केंद्रशासित प्रदेशों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं। परषिद की बैठक के एजेंडे में कृषि, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण, मानव संसाधन विकास, जमीनी स्तर पर सेवाओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य व पोषण पर विचार विमर्श शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: जेपी नड्डा का दावा, भाजपा की तुलना में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है 

बैठक में संचालन परिषद के पदेन सदस्य, केन्द्रीय मंत्री, उपाध्यक्ष, सदस्य और नीति आयोग के सीईओ व भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। संचालन परिषद की बैठक नियमित तौर पर होती है और इसकी पहली बैठक आठ फरवरी, 2015 को हुई थी। हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण परिषद की पिछले साल बैठक नहीं हुई थी।

प्रमुख खबरें

विश्व भर में चिंताजनक हालात के बीच Modi Cabinet ने लिये कई बड़े और अहम फैसले

IndiGo के CEO Pieter Elbers ने Personal Reasons से दिया इस्तीफा, क्या Flight Crisis बनी असली वजह?

Jan Gan Man: Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Rajya Sabha जाने से पहले RJD पर Nitish Kumar का बड़ा हमला, पूछा - महिलाओं के लिए क्या किया?