प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे

By Renu Tiwari | Sep 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बांसवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने बांसवाड़ा में संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखने के लिए बांसवाड़ा आएंगे।

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: फर्जी बिल और रिश्वत का खेल, 3500 करोड़ के शराब घोटाले में ED की रेड

उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा परियोजना ऊर्जा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता में योगदान देगी। उन्होंने कहा, यह परियोजना प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जहां देश बिजली, पानी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने पैरों पर खड़ा होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राठौड ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए समाज को बांटने की कोशिश करने वाली ताकतों को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Ujjain में Simhastha 2028 road widening के दौरान विवाद, पुलिस पर पथराव

नेपाल: हिमलुंग हिमाल में हिमस्खलन से मरने वालों की संख्या 4 हुई, खोज और बचाव अभियान जारी

AIBI रिपोर्ट: मुख्य मंच पर 3.86 लाख करोड़ रुपये के IPO पाइपलाइन में, बना नया रिकॉर्ड

Asian Games: Lovlina Borgohain और Priya Ghanghas सेमीफाइनल में, मेडल किए पक्के